गुड़गांव, सितम्बर 8 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-पांच में सोमवार देर रात घर के बाहर खेल रही दो वर्ष की बच्ची को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची अद्रिजा तिवारी के पिता वीरेंद्र तिवारी एक नामी आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। पुलिस ने शिकायत पर सेक्टर-पांच थाने में केस दर्ज कर आरोपी चालक सेक्टर-5 निवासी जतिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी कार भी जब्त की है। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में घर के बाहर खेल दो साल की मासूम को कार ने कुचला, बाल-बाल बची बड़ी बहन; डराने वाला VIDEO दो वर्षीय अद्रिजा अपने घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार का...