गुड़गांव, सितम्बर 15 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। ग्लोबल सिटी परियोजना के पहले चरण में 40 बड़े भूखंड नीलाम होंगे। बहुमंजिला इमारतों के लिए बड़े-बड़े भूखंड चिंहित किया जाएगा। जून 2027 तक बुनियादी सुविधाएं पूरी करके बहुमंजिला व्यावसायिक इमारतों के निर्माण शुरू होंगे। हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआई) की ओर से 1003 एकड़ पर ग्लोबल सिटी विकसित किया जाएगा। पहले चरण में 587 एकड़ पर सड़कें, ड्रेनेज, बिजली, पानी की सप्लाई, सीवरेज सिस्टम और यूटिलिटी कॉरिडोर जैसे ज़रूरी बुनियादी ढांचे को विकसित किए जा रहे हैं। इसमें 40 भूखंड काटे जाएंगे। जो 50 से 100 एकड़ तक होंगे। इसके बाद अलग-अलग भूखंड प्राइवेट डेवलपर्स को नीलाम किए जाएंगे। जो ऑफिस टावर, मॉल, रिहायशी परियोजना और दूसरी सुविधाएं बनाएंगे। कई बड़े डेवलपर्स ने यहा...