गुड़गांव, अक्टूबर 24 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद सीमा क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) वन के नियमों का पालना न करने वालों पर कार्रवाई होगी। नगर परिषद ने नियमों की अनदेखी करने वालों पर निगरानी के लिए कमेटी बनाई है। प्रदेश सरकार ने प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए ग्रैप वन लागू कर दिया है। इसके तहत आने वाले शर्तों की पालना न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए है, ताकि प्रदूषण को बढ़ने से रोका जा सके। प्रदेश सरकार से मिले आदेश की पालान करते हुए नगर परिषद में जेई और एमई के नेतृत्व में एक टीम गठित की है। उक्त टीम को नगर परिषद के 21 वार्डों में ग्रैप वन की शर्तों के खिलाफ कार्य करने वालों पर तुरन्त प्रभाव से कार्रवाई करने को कहा गया है।

ग्रैप वन के नियम और शर्तें ग्रैप वन के नियम: प्रदे...