गुड़गांव, जुलाई 18 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। वन विभाग ने अपनी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माणों का सफाया करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घामडौज में वन विभाग की जमीन पर करीब 18 पक्के मकान बनें हुए है। विभाग नोटिस देकर अपने आप की ग्रामीणों को अवैध निर्माणों को हटाने के लिए सात दिन का समय दिया है। वन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना करते हुए अपनी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में एक-एक इंच जमीन को अवैध निर्माण व कब्जों से मुक्त कराने की कवायद शुरू कर दी है।

वन विभाग की कार्रवाई वन विभाग ने हाल ही में शहर के वार्ड नंबर 12 में धार्मिक संगठन और निजी स्कूल संचालक द्वारा कब्जाई हुई जमीन को आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना से करीब तीन एकड़ जमीन को मुक्त कराया था। अब वन विभाग ने खंड की ग्राम पंचायत घामडौज में अपनी जमीन से अवैध निर्माणों को हटा...