गुड़गांव, अक्टूबर 15 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। अदालत ने रंगदारी और संगठित अपराध के गंभीर आरोपों में जेल में बंद 25 वर्षीय नीतू को नियमित जमानत दे दी है। नीतू गुरुग्राम के गांव गडोली खुर्द की रहने वाली है और कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के साले गौरव गाडौली की पत्नी है। यह फैसला सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा की अदालत ने बुधवार को सुनाया। एसटीएफ यूनिट गुरुग्राम के एएसआई विष्णु की शिकायत पर 12 जनवरी 2025 को सेक्टर-37 पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की प्रतिद्वंद्विता में हिमांशु भाऊ, साहिल रितौली, बीबी कादयान, नीरज पंडित और कौशल चौधरी ने मिलकर काम अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। यह संगठित गिरोह दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में टोल ऑपरेटरों, होटल मालिकों, ...