गुड़गांव, अगस्त 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए पढ़ाई को सीधे उद्योग से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल हुई है। विश्वविद्यालय और मानेसर इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन (एमआईडब्ल्यूए) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह भी पढ़ें- बीआरएबीयू और नांदी फाउंडेशन के बीच एमओयूसमझौते के लाभ इसके बाद छात्रों को मानेसर की औद्योगिक इकाइयों के साथ जुड़कर काम करने, इंटर्नशिप करने और वास्तविक औद्योगिक परियोजनाओं पर अनुभव हासिल करने के अवसर मिल सकेंगे। समझौते के तहत छात्रों के लिए औद्योगिक भ्रमण, लाइव प्रोजेक्ट, उद्योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन, कौशल विकास कार्यक्रम और प्लेसमेंट से जुड़े अवसर उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। इसका सीधा फायदा उन विद्यार्थियों को मिलने की उम्मीद है, जो डिग्री पूरी करने क...