गुड़गांव, अगस्त 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। आयकर चोरी की आशंका के चलते गुरुग्राम तहसील में 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति रजिस्ट्रियों में पैन कार्ड की वैधता की जांच की गई। तहसीलदार ने रजिस्ट्रियों का सत्यापन करके जांच रिपोर्ट आयकर विभाग को भेज दी है। बाकी तहसीलों में रजिस्ट्रियों के पैनकार्ड की जांच हो रही है। आयकर विभाग की ओर से लघु सचिवालय के प्रथम तल पर गुरुग्राम रजिस्ट्री कार्यालय में वर्ष 2020 से वर्ष 2025 तक हुईं रजिस्ट्री के रिकार्ड खंगाले थे। इनमें करीब 39 हजार करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ था। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करने वालों की ओर से पैन नंबर का जिक्र नहीं किया गया था। इसमें से बहुत लोग ऐसे थे। जिन्होंने अपनी रिटर्न में इस प्रॉपर्टी का जिक्र ही नहीं किया था। गुरुग्राम तहसीलदार जगदीश कुमार ने कहा कि पांच साल म...