गुड़गांव, सितम्बर 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) हरियाणा के स्टेट लेवल टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष प्रमोद कौशिक ने गुरुवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को स्वच्छ-सुंदर बनाने के लिए सभी मिलकर प्रयास करें। बैठक में जिले में अब तक किए गए कार्यों, उनकी धरातल पर स्थिति तथा आगे किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, घर-घर कचरा संग्रहण, कचरा प्रसंस्करण, लीगेसी वेस्ट, स्वीपिंग व्यवस्था और शहर में दिखाई देने वाली स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: गुरुग्राम को स्वच्छ-सुंदर बनाने के लिए मिलकर प्रयास करें : प्रमोद कौशिकस्वच...