गुड़गांव, अगस्त 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के शहरी स्थानीय निकायों के प्रशासनिक ढांचे और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ऐतिहासिक फैसला लिया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने राज्य के नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकायों में श्रेणी ए-1 से लेकर सी-2 तक के नए पदों को बढाने की आधिकारिक अनुमति प्रदान कर दी है। विभाग के उप सचिव रमेश कुमार द्वारा राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी आदेश के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख शहरों गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद में प्रशासनिक व तकनीकी अमले की संख्या में बड़ा इजाफा किया गया है。

नए पदों की स्वीकृति इस निर्णय से अकेले गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम में कुल 1263 नए पद बढाए गए हैं। नए प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत नगर निगम गुरुग्राम (श्रेणी ए-1) में पदों की संख्या ...