गुड़गांव, अक्टूबर 28 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन लगने वाले भीषण जाम से शहरवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद बंध गई है। दीवाली के बाद इस राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से जाम मुक्त बनाने के लिए प्रशासन और जन प्रतिनिधियों ने कमर कस ली है। यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए हाईवे पर बने अनावश्यक कटों की संख्या कम की जाएगी। कटों को बंद करने से पहले वहां से गुजरने वाले वाहनों की संख्या का सर्वे किया जाएगा। बुधवार को सोहना-तावडू के विधायक तेजपाल तंवर ने दक्षिण जोन के ट्रैफिक एसीपी इंद्रजीत सिंह और ट्रैफिक इंस्पेक्टर मदन के साथ गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर शहर की चुंगी नंबर दो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर करीब 20 मिनट तक रुककर मार्ग को जाम मुक्त बनाने...