गुड़गांव, जुलाई 15 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। अंबेडकर बाईपास चौक पर एक खड़ी गाड़ी से 24 हजार रुपये की नकदी और 30 हजार रुपये का मोबाइल फोन चोरी करने के आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी स्थित जिला जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से केवल पीड़ित का मोबाइल फोन ही बरामद कर सकी है, जबकि चोरी की गई नकदी आरोपी ने नशा करने में उड़ा दी। पुलिस को दी गई शिकायत में जिला पलवल के थाना उटावर क्षेत्र के गांव मलाई निवासी पीड़ित इरशाद ने बताया कि सोमवार शाम को वह अंबेडकर बाईपास चौक पर स्थित एक दुकान से मिठाई खरीद रहा था। इस दौरान उसकी गाड़ी का लॉक खुला रह गया था। जब वह दुकान से मिठाई लेकर वापस लौटा, तो गाड़ी की सीट प...