गुड़गांव, जुलाई 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। यातायात पुलिस एक से 22 जुलाई के बीच चलाए गए विशेष अभियान के तहत गलत पार्किंग करने पर 2834 वाहनों के चालान काटे। 24 लाख 52 हजार रुपये का जुर्माना किया। पुलिस लगातार ऐसे संवेदनशील स्थानों की पहचान कर विशेष निगरानी रख रही है, जहां अवैध पार्किंग के कारण ट्रैफिक बाधित होता है। गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...