गुड़गांव, जुलाई 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने जून महीने में रॉन्ग पार्किंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत एनआईसी सर्वर के अनुसार कुल 6,642 वाहन चालकों के चालान काटे गए, जिनसे 52 लाख 33 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया । यातायात पुलिस मुख्य मार्गों और चौराहों पर पैनी नजर रख रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

जुआ खेलते हुए तीन गिरफ्तार गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने अवैध जुआ रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस टीम ने सूचना पर छाप...