गुड़गांव, जुलाई 19 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गलत दिशा में वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले चालकों के खिलाफ गुरुग्राम यातायात पुलिस ने एक से 16 जुलाई तक विशेष निगरानी अभियान चलाया गया। टीमों ने इस दौरान 2,666 वाहन चालकों के नियमानुसार चालान काटे। इन चालानों के माध्यम से नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कुल 18 लाख 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यातायात पुलिस के अनुसार, गलत दिशा में वाहन चलाना न केवल खुद चालक के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी बेहद खतरनाक साबित होता है। इस जानलेवा प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: पुलिस ने 347 चालकों का चालान कर वसूला करीब सात लाख का जुर्माना पुलिस ने आमजन से अपील की है क...