गुड़गांव, अक्टूबर 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। खेल महाकुंभ में जगह बनाने के लिए बुधवार से गुरुग्राम के अलग-अलग खेल मैदानों पर खिलाड़ियों का दमखम देखने को मिलेगा। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ-2026 के तहत 29 खेलों में खिलाड़ियों के चयन के लिए तीन दिन तक स्पर्धाएं होंगी। खेल विभाग ने इसके लिए खेल और तारीख के अनुसार आयोजन स्थल निर्धारित कर दिए हैं। बुधवार को अधिकांश खेलों के ट्रायल होंगे, जबकि गुरुवार को कई अन्य खेलों में खिलाड़ियों की प्रतिभा परखी जाएगी। एथलेटिक्स के ट्रायल शुक्रवार को ताऊ देवी लाल खेल परिसर में होंगे। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ट्रायल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली के अनुसार, खेल महाकुंभ की चयन स्पर्धाओं को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराने के ल...