गुड़गांव, जुलाई 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। हरियाणा में आयोजित होने वाली स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से खेल प्रतियोगिताओं में आएगी पारदर्शितापंजीकरण की प्रक्रिया माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को 31 जुलाई तक पात्र खिलाड़ियों का पंजीकरण कराने के निर्देश जारी किए हैं। गुरुग्राम जिले के सरकारी और निजी स्कूलों को भी निर्धारित समय सीमा के भीतर खिलाड़ियों का पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड करना होगा। समय पर पंजीकरण नहीं होने की स्थिति में खिलाड़ियों की स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी प्रभावित हो सकती है। शिक्षा विभाग के अनुसार नए पोर्टल का उद्देश्य स्कूल खेलों में भा...