गुड़गांव, अक्टूबर 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। त्योहारी सीजन के मद्देनजर गुरुग्राम के डीसी उत्तम सिंह ने मिठाई विक्रेताओं और खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य सामग्री में मिलावट या खराब गुणवत्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीसी ने निर्देश दिए कि मांग के अनुसार ही मिठाइयां तैयार करें और उन्हें लंबे समय तक स्टोर करने से बचें। दूध, मावा, पनीर, ड्राई फ्रूट और मिठाइयों पर निर्माण तिथि और बेस्ट बिफोर (उपयोग की अंतिम तिथि) स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।उन्होंने कहा कि त्योहारों पर नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्रशासन की ...