गुड़गांव, अक्टूबर 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। हीरो होंडा चौक रोड के एलिवेटेड बनाने का इंतजार और बढ़ गया है। पहले इस रोड के निर्माण की जिम्मेदारी एनएचएआई के पास थी, जो दो महीने पहले जीएमडीए के पास चली गई है। जीएमडीए ने अब तक डीपीआर तैयार करने के लिए न ही कोई टेंडर लगाया है और न ही पहले से नियुक्त किसी कंपनी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इस रोड को एलिवेटेड तैयार करने के लिए पिछले आठ साल से योजना तैयार हो रही है। साल 2019 में हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य एनएचएआई के सुपुर्द किया गया था। तीन साल पहले जीएमडीए ने इस मुख्य सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया। इस समयावधि में जीएमडीए और एनएचएआई के बीच करीब 25 से 30 बैठक हुई, जिसमें इस मुख्य सड़क के निर्म...