गुड़गांव, सितम्बर 25 -- Gurgaon News: फरीदाबाद, संवाददाता। संजय कॉलोनी में गुरुवार देर रात सरिया-कांटा हटाने को लेकर दुकानदार और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसी दौरान करीब 8 से 10 राउंड हवाई फायरिंग किए जाने से इलाके में दहशत फैल गई। विवाद के दौरान गली में खड़ी तीन-चार गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए। सूचना मिलने पर पुलिस और अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विवाद का कारण पुलिस के अनुसार, विवाद सरिया-कांटा हटाने को लेकर शुरू हुआ था। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। आरोप है कि दुकानदार मनोज भाटी निवासी जवाहर कॉलोनी की ओर से मौके पर कुछ लोगों को बुलाया गया, जिसके बाद मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ हुई। इसी दौरान हवाई फायरिंग की गई। हालांकि, फाय...