गुड़गांव, अक्टूबर 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-14 में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य और स्टाफ सदस्यों सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने परिसर में पौधे लगाए। इस दौरान पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में आयोजित स्वच्छता अभियान में करीब 200 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों को अपने आसपास सफाई रखने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाने तथा कचरे के सही निपटान के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के गुर भी सिखाए गए। उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक पर क्लिक न करने, व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने और मजबूत पासवर्ड के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया गया...