गुड़गांव, जुलाई 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। सरकारी कॉलेजों में इस सत्र शुरू किए गए नए कोर्स और बढ़ाई गई सीटों का लाभ विद्यार्थियों तक कितनी प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है, इसकी अब जमीनी समीक्षा शुरू हो गई है। गुरुग्राम विश्वविद्यालय अपने अधीन आने वाले गुरुग्राम और नूंह (मेवात) जिले के कॉलेजों से विस्तृत रिपोर्ट तैयार करा रहा है। रिपोर्ट में केवल यह नहीं देखा जाएगा कि नए कोर्सों में कितने दाखिले हुए, बल्कि यह भी परखा जाएगा कि इन पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए कॉलेजों में आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं या नहीं। फिलहाल उच्च शिक्षा विभाग की ओर से दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहली मेरिट सूची के चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश सोमवार तक पूरे किए गए हैं, जबकि मंगलवार को दूसरी मेरिट सूची जारी होनी है। ऐसे में विश्वविद्यालय ने इसी दौ...