गुड़गांव, अगस्त 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के सरकारी कॉलेजों में नए सत्र की पढ़ाई शुरू कराने की तैयारियों के बीच सेकंड, थर्ड और फोर्थ ईयर के विद्यार्थियों के लंबित दाखिले कॉलेजों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। जुलाई के अंतिम सप्ताह से ही इन विद्यार्थियों को फीस जमा कर दाखिला पूरा करने का अवसर दिया गया था, लेकिन अब तक बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं की है। इसे देखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक बार फिर समय सीमा बढ़ाकर 23 अगस्त तक कर दी है। अब विद्यार्थियों को इस अवधि में फीस जमा कर अपना दाखिला पूरा करना होगा。

सरकारी कॉलेजों की स्थिति गुरुग्राम जिले में करीब 10 सरकारी कॉलेज हैं, जिनमें 32 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। इनमें करीब 22 हजार विद्यार्थी सेकंड, थर्ड और फोर्थ ईयर की कक्षाओं से जुड़े ...