गुड़गांव, सितम्बर 29 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-29 स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स (केओडी) में चोरी को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने पुलिस विभाग को पत्र लिख दिया है। पुलिस विभाग से चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। एचएसवीपी ने साल 2022 में केओडी में वित्तीय विवाद के बाद इसे सील कर दिया था। केओडी पर किराये के रूप में एचएसवीपी के करोड़ों रुपये बकाया है। अब केओडी चोरों के निशाने पर है। रोजाना 15 से 20 चोर इस केओडी से पाइप, फायर उपकरण के अलावा ग्रिल काटकर ले जा रहे हैं। एचएसवीपी के संपदा अधिकारी दो राकेश सैनी के निर्देश पर उपमंडल अभियंता अमित वशिष्ठ ने पुलिस को पत्र लिखकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...