गुड़गांव, अक्टूबर 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। कृष्णा कॉलोनी की गली नंबर पांच में इन दिनों जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले कई दिनों से घरों के नलों में साफ पानी की जगह सीधे सीवरयुक्त और दूषित पानी आ रहा है। इस गंभीर समस्या के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें पीने का पानी खरीदने के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च कर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।

दूषित पानी से परेशान निवासी स्थानीय निवासियों का कहना है कि नलों से आने वाले पानी में इतनी तेज दुर्गंध होती है कि उसका उपयोग नहाने या कपड़े धोने के लिए भी नहीं किया जा सकता। पीने और खाना बनाने जैसे जरूरी कार्यों के लिए पानी बाहर से मंगवाना पड़ रहा है, जिससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा इ...