Gurgaon News: कृषि मंत्री ने जटौली-फर्रुखनगर मंडियों का निरीक्षण किया
गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा रविवार को जटौली और फर्रूखनगर अनाज मंडियों का दौरा कर बाजरे की खरीद का जायजा लिया। उन्होंने मंडियों में पहुंची फसल, खरीद प्रक्रिया तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। फसल खरीद निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उपज का उचित मूल्य दिलाना संकल्प:
किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने पर जोर कृषि मंत्री ने मार्केट कमेटी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.