गुड़गांव, अगस्त 15 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी में स्वतंत्रता दिवस का जश्न इस बार सड़कों पर पसरे कूड़े के ढेरों और उठती दुर्गंध के बीच मना। नगर निगम गुरुग्राम के करीब तीन हजार सफाई, सीवर और फायर कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को दसवें दिन भी जारी रही। मानी गई मांगों के आधिकारिक परिपत्र जारी नहीं होने के विरोध में कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल को 16, 17 और 18 अगस्त तक यानी तीन दिन और आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। लगातार दस दिनों से झाड़ू न लगने और कचरा न उठने से शहर के मुख्य बाजारों, रिहायशी इलाकों और गलियों में गंदगी का अंबार लग गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुराने नगर निगम कार्यालय परिसर में चल रहे धरने पर महिला सफाई कर्मचारियों ने तिरंगा फहराया। इस दौरान कर्मचारियों ने रोष जताते हुए सवाल किया कि आजाद भारत में उन्...