गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में बढ़ते कचरे के ढेर को समाप्त करने के लिए निगम ने अब बड़े कचरा उत्पादकों (बल्क वेस्ट जनरेटर) पर सख्ती शुरू कर दी है। अपने स्तर पर गीले और सूखे कचरे का निस्तारण नहीं करने वाले कुल 69 बीडब्ल्यूजी को निगम की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद अब इन सभी डिफॉल्टर्स पर भारी जुर्माना लगाने की तैयारी है। बता दें कि शहर में सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर आपके अपने हिन्दुस्तान ने 18 से 22 अक्तूबर तक कूड़े के खेल के नाम से अभियान चलाया था। इस दौरान खबरों को अलग-अलग शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 20 अक्तूबर को कूड़े का खेल भाग-तीन में कूड़ा निस्तारण के नाम पर अवैध वसूली चल रही शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प...