गुड़गांव, जुलाई 17 -- Gurgaon News: बल्लभगढ़, संवाददाता। बल्लभगढ़ के गांव मौजपुर में गुरुवार देर रात किसान नंदकिशोर के दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग में मकान के निचले हिस्से में रखा गेहूं, सोफा सेट, फ्रिज, डबल बेड सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हालांकि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। किसान ने नुकसान लाखों रुपये का बताया है, हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से नुकसान का आधिकारिक आकलन नहीं किया गया है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 1:30 बजे मकान के निचले हिस्से से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भ...