गुड़गांव, सितम्बर 17 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। शहर के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए किसान मेला का आयोजन किया। इसमें किसानों की जानकारी के लिए करीब 20 स्टाल लगाई गई। प्रत्येक स्टाल पर किसानों को जागरूक करने के लिए अलग-अलग येाजनाएं थी। इसमें फसल पैदावार के प्रति जानकारी, फसलों को कीटो से बचाव के तरीके और दवाइयां, फसल का पंजीकरण तथा मेरी फसल, मेरा ब्योरा के तहत जानकारी दी गई। किसानों को अधिक पैदावार फसलों की उपज की जानकारी दी गई। किसानों को खेती के लिए नये उपकरणों से लेकर बीजों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Madhepura News: खरीफ शारदीय किसान गोष्ठी में वैज्ञानिक विधि से सब्जी खेती करने की दी जानकारी अलग-अलग क्षेत्र से आए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मोटे अनाज की पैदा करने से लेकर उसके त...