Gurgaon News: किठवाड़ी पुल पर सड़क जाम कर रहे छह युवक गिरफ्तार
गुड़गांव, जुलाई 25 -- Gurgaon News: पलवल,संवाददाता । कैंप थाना अंतर्गत किठवाड़ी पुल के पास सड़क पर आपस में मारपीट कर यातायात बाधित करने के आरोप में पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार किठवाड़ी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई खेमचंद शुक्रवार को अपनी टीम के साथ अलीगढ़ रोड पर गश्त कर रहे थे। रात करीब 10 बजे किठवाड़ी पुल के पास छह युवक सड़क के बीचों बीच आपस में लड़ रहे थे जिससे लोगों के लिए बाधा उत्पन्न कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान नई बस्ती सल्लागढ़ निवासी भूपेंद्र, किठवाड़ी निवासी धीरज, शमशाबाद निवासी प्रदीप, प्रकाश विहार निवासी मनीष, ईश्वर नगर निवासी रामकिशन और पेलक निवासी कृष्ण के रूप में हुई है।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.