Gurgaon News: कासन में चार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की मेयर ने रखी आधारशिला
गुड़गांव, अक्टूबर 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम मानेसर क्षेत्र के गांवों में बुनियादी और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को नगर निगम मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने वार्ड-8 के गांव कासन में चार करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यों की विधिवत आधारशिला रखी। इन विकास कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी। शिलान्यास किए गए इन विकास कार्यों के तहत गांव में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, सीवर व्यवस्था को सुचारू बनाने और बदहाल हो चुकी आंतरिक गलियों को पक्का करने का काम प्रमुखता से किया जाएगा। इसके अलावा गांव के मुख्य द्वार पर एक आकर्षक स्वागत द्वार का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे गांव की सुंदरता और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.