Gurgaon News: कार पर पलटा चने से भरा ट्रक, परिवार के चार लोगों की मौत
गुड़गांव, नवम्बर 15 -- Gurgaon News: रेवाड़ी, गौरव चौधरी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बावल के बनीपुर चौक के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आईटी कंपनी में इंजीनियर के परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार चने से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी कार पर पलट गया। इस हादसे में कार की पिछली सीट पर बीच में बैठा पांच साल का मासूम बच गया, जिसे केवल हल्की चोटें आई हैं। मृतकों में जीजा और साला शामिल हैं। परिवार खाटूश्याम के दर्शन कर आई-10 कार से दिल्ली लौट रहा था। शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे जब वे बनीपुर चौक के पास पहुंचे, तो तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक चालक ने पहले एक अन्य गाड़ी को टक्कर मारी और फिर संतुलन खोकर सीधा कार के ऊपर पलट गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से लदा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.