गुड़गांव, सितम्बर 7 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। अचानक खड़ी कार का दरवाजा खोलने से एक बाइक सवार घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति के बाएं पैर की दो हड्डियां टूट गईं और डॉक्टर को सर्जरी कर पैर में चार स्टील की रॉड लगानी पड़ीं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ सेक्टर-37 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से बिहार के बक्सर के नावा नगर निवासी संजय कुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 30 अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक से ओम मेडिकल से फौजी टेंट हाउस की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे एक कार खड़ी थी। जैसे ही वह अपनी बाइक से कार के पास पहुंचे, उसमें बैठे चालक ने बिना पीछे देखे अचानक दरवाजा खोल दिया। बाइक सीधे दरवाजे से टकरा गई, जिससे संजय सड़क पर गिर पड़े और उनका बायां ...