Gurgaon News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
गुड़गांव, अगस्त 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने के मामले में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के दिग्गजों ने गुरुग्राम पहुंच कर सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले में तुरंत, पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग उठाई। वहीं हरियाणा सीएम नायब सैनी को काले झंडे दिखाने के बाद से लापता हुए कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव और शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर सोमवार देर रात अचानक गुरुग्राम पहुंच गए। दोनों सीधे डीसीपी वेस्ट करन गोयल के दफ्तर पहुंचकर पेश हुए, जहां से उन्हें जमानत दे दी गई।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.