गुड़गांव, सितम्बर 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। बसई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बालाजी ऑयल फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर के साथ पांच युवकों द्वारा लात-घूसों से बेरहमी से मारपीट की गई। पेट में गंभीर चोटें आने के कारण पीड़ित मजदूर को निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के एक ही गांव के रहने वाले पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-9ए में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी अंटुनी भेंगरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 सितंबर की रात करीब आठ बजे फैक्ट्री परिसर के पास उसके साथी की कुछ युवकों से कहासुनी हो रही थी।बीच-बचाव करने पहुंचे अंटुनी पर उत्तर प्रदेश के झमौरा गांव निवासी सुमित, हर्षित, रोहित, शिवम और अनीश ने हमला कर दिया। आरोपियों ने...