गुड़गांव, अक्टूबर 12 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,साक्षी रावत। हरियाणा कला परिषद की ओर से सेक्टर-7 स्थित शीतला ग्लोबल स्कूल के सभागार में रूसी नाटककार अंतोन चेखव की नाट्य रचना 'सेडक्शन' का मंचन किया गया। रोहतक के कलाकारों ने वरिष्ठ रंगनिर्देशक विश्व दीपक त्रिखा के निर्देशन में प्रस्तुति देकर दर्शकों को रंगमंच की प्रभावशाली अभिव्यक्ति से रूबरू कराया। नाटक में मानवीय स्वभाव, रिश्तों की जटिलताओं और जीवन की परिस्थितियों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। नाटक शुरू होने से पहले सभागार में मौजूद रंगकर्मियों और रंगप्रेमियों ने अभिनेता एवं रंगकर्मी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। मंच संचालक अर्जुन वशिष्ठ ने उनके निधन को रंगमंच और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वहीं, रंगकर्मी ऋतुराज ने इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। नाटक में अवि...