गुड़गांव, जुलाई 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। पटौदी इलाके में पारिवारिक कलह में एक युवक ने अपने सौतेले पिता की सोते समय कुदाल से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पटौदी थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आधिकारिक प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी युवक फरार है और पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। मूलरूप से उत्तरप्रदेश के बरेली निवासी मनोज कुमार पटौदी सफेदाद नगर में जसवंत सिंह के प्लॉट में किराये पर रहता था। उसके साथ पूजा नामक महिला पिछले 13 वर्षों से रह रही थी। पूजा का पहले विवाह से एक बेटा शिवम उर्फ शिवा है। जांच में सामने आया है कि आरोपी शिवम अपनी मां की दूसरी शादी से खुश नहीं था।मंगलवार देर रात को मनोज गहरी नींद में सो रहा था, तब शिवम ने कुदाल से उसकी गर्दन पर वार क...