Gurgaon News: कर्मियों के हड़ताल से चौक-चौराहों पर कचरे के ढेर लगे
गुड़गांव, अगस्त 13 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद सफाई कर्मियों ने सातवें दिन भी हड़ताल जारी रखी। शहर के आम रास्तों से लेकर सड़क और चौक-चौराहों पर कचरे के ढेर लगे। बाजारों में लगे कूड़े के ढे़रों से उठती बदबू ने दुकानदारों का बैठना मुश्किल किया हुआ है। अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे नगर परिषद के 182 सफाई कर्मियों ने गुरुवार को भी अपनी हड़ताल को जारी रखा। सफाई कर्मियों की हड़ताल का सबसे ज्यादा असर शहरी क्षेत्र में पड़ रहा है। शहर के आम रास्तों से लेकर सड़क, बाजार और गली-मोहल्लों में कचरे के लगे ढे़र पड़े होने से लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं कचरे के ढे़रों से उठती बदबू ने लोगों की नाक में दम कर दिया है। कचरे के ढे़रों का असर भी बाजारों में पड़ रहा है। दुकानदार से लेकर बाजारों में खरीदारी के लिए आए नागरिकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.