गुड़गांव, अक्टूबर 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के शनिवार को दिल्ली में हुए प्रदर्शन को लेकर गुरुग्राम पुलिस मुस्तैद दिखी। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मशहूर यू-ट्यूबर ध्रुव राठी को भी उनके सेक्टर-56 स्थित फ्लैट से हिरासत में लिया। ध्रुव राठी को हिरासत में लेने के बाद सेक्टर-39 स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय ले जाया गया। पुलिस हिरासत के दौरान उन्हें किसी से भी फोन पर बात करने या मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, उनके खाने-पीने की व्यवस्था के तहत ऑनलाइन माध्यम से खाना मंगवाया गया। शनिवार दोपहर तक उनके सेक्टर-56 स्थित आवास के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात रहा। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: प्रदर्शन सोशल मीडि...