गुड़गांव, सितम्बर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-21 राम चौक के पास मंगलवार रात ओवरटेक करने के चक्कर में दो गाड़ियां आपस में टच हो गईं। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक ईवी चालक ने आपा खो दिया। आरोप है कि ईवी चालक ने डंडे से कैब का शीशा तोड़ दिया और चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। इस दौरान बीच सड़क पर हंगामा होने के कारण करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की है। एक कैब और एमजी एस्टर ईवी गाड़ी डूंडाहेड़ा से उद्योग विहार की तरफ जा रही थीं। जैसे ही दोनों गाड़ियां सेक्टर-21 स्थित राम चौक के पास पहुंचीं, तो ओवरटेक करने की कोशिश में दोनों वाहन आपस में टकरा गए。

डंडा निकालकर तोड़ा कैब का शीशा गाड़ी टच होते ही गुस्से में आए ईवी च...