Gurgaon News: ओल्ड दिल्ली रोड तीन दिन और बंद रहेगी
गुड़गांव, अक्टूबर 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। वाहनों के लिए ओल्ड दिल्ली रोड अब तीन दिन और बंद रहेगी। इस रोड को मंगलवार शाम को यातायात के लिए खोला जाना था, लेकिन पुलिया का निर्माण करीब 50 प्रतिशत हुआ है। इससे वाहन चालकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-22 स्थित गुरुग्राम वन सोसाइटी के समीप से मुख्य बरसाती नाला नंबर एक निकल रहा है, जोकि एंबीयंस मॉल और उद्योग विहार से सुशील ऐमा रोड, रेजांगला चौक से होते हुए नजफगढ़ नाले में जाकर मिलता है। इस रोड के नीचे बरसाती नाले की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे कभी भी हादसा हो सकता था। इसको लेकर जीएमडीए ने 23 अक्टूबर की रात आठ बजे से लेकर 27 अक्टूबर की शाम पांच बजे तक इस रोड को बंद करने की सार्वजनिक सूचना जारी की थी।
पुलिया निर्माण में देरी मंगलवार शाम को पुलिया का निर्माण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.