Gurgaon News: ओल्ड दिल्ली रोड को जलभराव से निजात दिलाने की तैयारी
गुड़गांव, जुलाई 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। ओल्ड दिल्ली रोड पर महावीर चौक से लेकर कापसहेड़ा बॉर्डर तक जलभराव की स्थिति से निपटने की तैयारी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शुरू कर दी है। इस सिलसिले में एक ठेकेदार कंपनी को टेंडर आवंटित किया है। यह ठेकेदार जहां-जहां बरसाती नाला नहीं है या जुड़ा हुआ नहीं है तो उसका निर्माण करेगा। जीएमडीए ने इस योजना के तहत दो महीने पहले एक टेंडर जारी किया था। बुधवार शाम को जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की अध्यक्षता में टेंडर आवंटन समिति की बैठक थी। इसमें नेगोसिएशन के बाद एक ठेकेदार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। एक साल के अंदर यह ठेकेदार ओल्ड दिल्ली रोड पर जहां-जहां बरसाती नाले नहीं है, वहां पर निर्माण कर देगा। इसके बाद ओल्ड दिल्ली रोड पर जलभराव की समस्या नहीं बनेगी। इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.