गुड़गांव, अगस्त 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण के बीच में आ रहे दो एफओबी (फुट ओवरब्रिज) हटाए जाएंगे। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इन्हें हटाने की अनुमति गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) को दे दी है। यह अनुमति इस शर्त पर दी है कि इन्हें जीएमआरएल हटाएगा। मेट्रो निर्माण के बाद लोगों की सहुलियत के लिए इन एफओबी का निर्माण दोबारा किया जाएगा। जीएमडीए ने उमंग भारद्वाज चौक से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर-102 अंडरपास) तक सड़क के निर्माण का ठेका राम कुमार नामक ठेकेदार को सौंप था। इस ठेके में बसई तालाब और सेक्टर-10 स्थित एलपाइन स्कूल के समीप दो एफओबी का निर्माण शामिल था। ठेकेदार कंपनी को अगले साल मार्च माह में सड़क और एफओबी के निर्माण में आ रही कमियों को दुरुस्त करने की ...