Gurgaon News: ओएसबी द वेनेटियन परियोजना में खरीद-फरोख्त पर रोक
गुड़गांव, सितम्बर 3 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने ओशियन सेवन बिल्डटैक प्राइवेट लिमिटेड की सेक्टर-70 स्थित ओएसबी वेनेटियन सोसाइटी का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इसमें खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है। इस परियोजना की जमीन को कब्जे में लेने की कवायद शुरू कर दी है। इस सिलसिले में वरिष्ठ नगर योजनाकार ने जिला उपायुक्त को पत्र लिखा है। वरिष्ठ नगर योजनाकार संजय कुमार ने जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर अवगत करवाया कि गांव बादशाहपुर की 5.10 एकड़ जमीन पर किफायती आवास योजना के तहत सोसाइटी विकसित करने के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने ओएसबी समूह को साल 2019 में लाइसेंस जारी किया था। नियमों की अवहेलना पर मुख्यालय ने इस लाइसेंस को रद्द कर दिया है। योजनाकार ने आग्रह किया कि इस जमीन का कब्जा जिला नगर योजनाकार को दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.