गुड़गांव, जुलाई 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। रेलवे स्टेशन पर यातायात को बेहतर बनाने के लिए यातायात निरीक्षक जितेंद्र ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक की। उन्हें निर्देश दिए कि वे अपने ऑटो एवं ई-रिक्शा निर्धारित स्थानों पर लाइन में खड़े करें। अनुशासन बनाए रखें। अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़ा करने से यातायात बाधित होता है। यात्रियों सहित आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। चालकों ने भी कहा कि वे नियमों का पालन करेंगे। वाहनों को तरीके से खड़ा करेंगे। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...