गुड़गांव, सितम्बर 18 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। सोहना से नूंह, तावडू, बल्लभगढ़, पलवल, गुरुग्राम समेत आसपास के गांवों को जाने वाली सड़कों पर ऑटो चालक यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे। ऑटो चालक यातायत नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अधिक कमाई के लालच में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर सफर करा रहे है। ग्रामीण क्षेत्र में रोडवेज की बसें न होने के कारण ग्रामीण ऑटो में सफर करने को मजबूर है। सोहना से आईएमटी सोहना में नौकरी करने वाले कर्मचारी 60 फीसदी ऑटो में ही आते-जाते हैं। यहां के 10 फीसदी उद्योगों में ही कर्मचारियों के लिए वाहन उपलब्ध कराए हैं। क्षेत्र की सड़कों पर ऑटो दौड़ने वाले 50 फीसदी चालकों पर ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं है। ऑटो चालक किसी भी जान लेवा हादसा घटित होने पर मौके से फरार हो जाते है। हादसे के बाद होने पुलिस द्वारा की जान...