गुड़गांव, अक्टूबर 4 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी में सोमवार से पेट्रोल पंपों पर सख्ती शुरू हो जाएगी। जिन वाहन चालकों के पास प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होगा, उन्हें पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। पेट्रोल पंपों पर कर्मचारी एम परिवहन ऐप से पीयूसी की जांच करेंगे। वाहन पोर्टल से मिलान के बाद ही प्रदूषण प्रमाणपत्र को वैध माना जाएगा। यह भी पढ़ें- Faridabad News: बिना पीयूसीसी पेट्रोल-डीजल न देने पर आज से सख्ती होगीसख्ती के कारण वैसे तो एनसीआर में सभी पेट्रोल पंपों पर आटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन गुरुग्राम के 306 पंपों पर कैमरे नहीं लगाए गए। इसे देखते हुए एम परिवहन ऐप पर पीयूसी जांच अनिवार्य कर दिया गया है। परिवहन विभाग ने पेट्रोल पंप संचालकों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश...