गुड़गांव, जुलाई 26 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। सोहना। शहर की फ्रेड्स कॉलोनी में एसी फटने से लगी आग में फर्नीचर जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची अग्निशन की गाड़ी ने आग को काबू किया। शहर के वार्ड 6 की न्यू फ्रेड्स कॉलोनी में रहने वाले अशोक झॉम ने बताया कि शनिवार रात एसी में जोरदार धमाका हुआ। एसी फटने की आवाज इतनी तेज थी कि खिड़की के शीशे टूट गए। इस बीच उसकी बेटी ने भागकर घर में लगा बिजली सप्लाई को कट कर दिया। इस दौरान एसी के नीचे रखा सोफा व अन्य फर्नीचर राख हो गया। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी से आग को शांत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...