Gurgaon News: एसटीपी निर्माण के बिना श्रीवर्धमान फ्लोरा सोसाइटी को प्रमाणपत्र दिया
गुड़गांव, जुलाई 23 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) निर्माण के बिना नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने सेक्टर-90 स्थित श्रीवर्धमान फ्लोरा सोसाइटी को कब्जा प्रमाण पत्र (ओसी) जारी कर दिया। यह खुलासा इस सोसाइटी की आरडब्ल्यूए की तरफ से जिला उपायुक्त उत्तम सिंह को गुरुवार सुबह सौंपी शिकायत में हुआ। आरडब्ल्यूए के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत समाधान शिविर में जिला उपायुक्त से मुलाकात की। उन्हें बताया कि उनकी सोसाइटी में एक साल पहले सीवर शोधन संयंत्र का निर्माण शुरू हुआ है। अब तक यह बनकर तैयार नहीं है। चार साल पहले उन्हें फ्लैट का कब्जा दिया जा चुका है। टैंकरों के माध्यम से सोसाइटी से गंदा पानी बाहर निकाला जा रहा है। करीब 500 परिवार इस सोसाइटी में रहते हैं। टैंकरों का आना-जाना सोसाइटी में लगा रहता है। इससे वातावरण प्रदू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.