गुड़गांव, अगस्त 4 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में आपत्तियां दर्ज कराने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदाता 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक नाम जोड़ने, नाम हटाने, नाम, पता अथवा अन्य विवरण में संशोधन संबंधी आपत्तियों के आवेदन जमा करा सकते हैं। आने वाली आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन तीन अक्तूबर 2026 को होगा। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि सभी सुनवाई केंद्रों पर आवेदन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे पहले मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि से संबंधित कार्यक्रम निर्धारित यदि किसी प्र...